{"_id":"606637788ebc3ec39e72ae81","slug":"terrist-attack-shrinagar-news-jmu232548873","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की परवाह न कर शहीद के जनाजे में उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की परवाह न कर शहीद के जनाजे में उमड़ा हुजूम
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हुए हमले में शहीद रमीज राजा को श्रद्धांजलि देने हुजूम उमड़ पड़ा। आतंकवाद के गढ़ के रूप में विख्यात दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पैतृक गांव खुशीपोरा में तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा तो आतंकियों की परवाह न करते हुए सैकड़ों लोग जनाजे में शामिल हुए। इस बीच श्रीनगर के जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
रमीज परिवार के इकलौता कमाने वाले थे। उनके पिता का भी निधन हो चुका है। रमीज की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। खुशीपोरा के लोगों का कहना है कि रमीज बहुत ही अच्छे इंसान थे। हर किसी के घर उनका आना-जाना था। वह मुश्किल दौर में हमेशा हर किसी की मदद करते थे। पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर पीके पोले के अलावा पुलिस, सीआरपीएफ, प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाए: भाजपा
भाजपा महासचिव अशोक कौल ने कहा कि सोपोर हमले के बाद आईजीपी कश्मीर ने खुद कबूला था कि हमला सुरक्षा में चूक के चलते हुआ है। आए दिन भाजपा नेता आतंकियों का आसान निशाना बन रहे हैं। पुलिस जवान भी शहीद हो रहे हैं। इसलिए समय की जरूरत है कि सुरक्षा की समीक्षा कर सभी प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कब तब हम अपने नेता और पुलिस कर्मियों को खोते रहेंगे।
विज्ञापन
-------------
पांच दिन में आतंकी घटनाओं में 10 लोग मारे गए
पिछले पांच दिनों में आतंकी घटनाओं मे दो पार्षदों समेत 10 लोग मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
-----------
शहीद रमीज का अगले महीने था निकाह
-शहादत की खबर से खुशियों वाले घर में छा गया मातम
अनंतनाग। श्रीनगर के नौगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल रमीज राजा के घर जैसे ही यह खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। खुशियों वाले घर में मातम छा गया। अनंतनाग के खुशीपोरा के रहने वाले रमीज की अगले महीने शादी होने वाली थी। लड़की भी खुशीपोरा की रहने वाली है। रमीज की शहादत से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दुल्हन के घर में भी मातम छाया हुआ है।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन किए जाएंगे तेज
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान बहुत सारे ऑपरेशन किए गए हैं लेकिन अब आतंकवादियों के खिलाफ ऑपेरशनों में और तेजी लाई जाएगी। साथ ही सूचनातंत्र को और मजबूत किया जाएगा। यह भी बताया कि वीरवार को भी श्रीनगर के छानपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।