श्रीनगर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रीनगर के एमए रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने हिजाब मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नीतीश कुमार के हालिया बयानों और कार्रवाइयों की निंदा की जिन्हें हिजाब और सांविधानिक आजादी पर हमला माना जा रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए यूथ कांग्रेस नेता यासिर मंडू ने कहा कि यह केवल हिजाब पर हमला नहीं है। यह संविधान पर हमला है जो हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने और अपनी आस्था का पालन एवं प्रचार करने की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन में नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस नेता बशारत वानी, वसीम, मोहम्मद शफी, साकिब सुल्तान, जाहिद मीर, सैयद इकबाल और मुसादिक मेहराज ने हिस्सा लिया। संवाद