फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Wushu Championship, LPU Winner

Srinagar News: एलपीयू यूनिवर्सिटी बनी चैंपियन, मणिपुर विश्वविद्यालय रहा रनर अप

विज्ञापन
Srinagar, Wushu Championship, LPU Winner
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैं
- शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप का ग्रैंड फिनाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू)की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप का ग्रैंड फिनाले हुआ। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) , फगवाड़ा ने ओवरऑल चैंपियन जबकि मणिपुर विश्वविद्यालय ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की।
मुख्य अतिथि की ओर से विजेताओं को तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच ट्रॉफियां और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस चैंपियनशिप का आयोजन केयू के शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय द्वारा, नई दिल्ली स्थित भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में किया गया था।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि छह दिवसीय इस विशाल खेल आयोजन को पूरे देश से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली। इसमें 195 विश्वविद्यालयों और 1500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया जिससे यह भारत में अब तक आयोजित सबसे बड़ी अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप में से एक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप ने उभरते हुए वुशु एथलीटों को अपनी तकनीकी दक्षता, फुर्ती और जुझारू भावना का प्रदर्शन करने के लिए एक जीवंत और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान किया। इसने न केवल विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया, बल्कि उन एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी के मैदान के रूप में भी काम किया, जो जून में ब्राजील में होने वाले आगामी विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखते हैं।
मुख्य अतिथि प्रो. नसीर इकबाल ने अत्यंत संतोष और गर्व व्यक्त किया और कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में इतनी विशालता और राष्ट्रीय महत्व के खेल आयोजन की सफलतापूर्वक मेजबानी करके इतिहास रच दिया है। देश के हर कोने से युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की, जिसमें उन्होंने जोश, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय केयू की सराहना की जिसने विश्वविद्यालय की खेल प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रतिभागी संस्थानों, जम्मू और कश्मीर पुलिस, एथलीटों और सभी हितधारकों के अमूल्य समर्थन और सहयोग के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed