{"_id":"69e144068d77a237d402dd30","slug":"srinagar-weather-storm-rain-srinagar-news-c-10-jmu1062-888401-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में दिनभर तेज धूप के बाद बदला मौसम, आंधी के बाद हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में दिनभर तेज धूप के बाद बदला मौसम, आंधी के बाद हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आज से 19 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ का कश्मीर में देखने को मिलेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लगातार तल्ख हो रहे मौसम ने वीरवार को करवट ली। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को तेज आंधी चली। देर शाम हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि भी हो सकती है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 17-19 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20-24 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।