{"_id":"696d3e27937d9532a3065dba","slug":"srinagar-weather-cold-wave-shopian-most-cold-srinagar-news-c-10-jmu1052-814581-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी का पारा और गिरा, शोपियां माइनस 6.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी का पारा और गिरा, शोपियां माइनस 6.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में लोगों की भीड़। संवाद
- श्रीनगर में माइनस 4.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, 27 तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। चिल्ले कलां के दौरान कश्मीर में सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद घाटी में सभी जगह तापमान 4 डिग्री तक गिरा है। रविवार को सबसे ठंडा शहर शोपियां रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में माइनस 4.7 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा। उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 5.4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 5.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 5.6 डिग्री, बडगाम में माइनस 4.7 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 6.1 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.4 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 5.0 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.1 डिग्री, गांदरबल में माइनस 3.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 8.9 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 5.2 डिग्री और सोपोर में माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 5.5 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 5.7 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2.4 डिग्री, बटोत में 3.7 डिग्री, कटड़ा में 6.6 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री, कठुआ में 5.2 डिग्री, उधमपुर में माइनस 1.7 डिग्री, रामबन में 2.8 डिग्री, राजोरी में माइनस 0.4 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.4 डिग्री, रियासी में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 8.2 डिग्री, हानले में माइनस 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।