फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Usman Majid, EX Mla, Bandipora

1947 से गुमराह कर रही है नेशनल कॉन्फ्रेंस : माजिद

विज्ञापन
Srinagar, Usman Majid, EX Mla, Bandipora
बांदीपोरा में पूर्व विधायक उस्मान माजिद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। पूर्व मंत्री उस्मान माजिद ने रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) पर 1947 से जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में माजिद ने कहा कि नेकां ने अपने शासन के अलग-अलग दौरों में लोगों का भरोसा बार-बार तोड़ा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के जंतर मंतर में प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि यह भी एक राजनीतिक कवायद बनकर रह जाएगा और एक बार फिर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया जाएगा। जिले के विकास पर बात करते हुए माजिद ने आरोप लगाया कि जिले को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए विभिन्न योजनाओं का प्रचार तो करती है लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। माजिद ने कहा कि बांदीपोरा के लोग बेहतर विकास और प्रभावी शासन के हकदार हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह प्रचार गतिविधियों के बजाय विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed