{"_id":"6a45655a6100187cbc0f0dc8","slug":"srinagar-two-arrested-six-kg-drugs-seized-srinagar-news-c-10-1-agr1010-950907-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: छह किलो पोस्त व 73,000 रुपये बरामद, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: छह किलो पोस्त व 73,000 रुपये बरामद, दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने दो अलग-अलग नाका जांच अभियानों के दौरान नशा तस्करी के दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलो से अधिक पोस्त तथा अवैध कारोबार से जुड़ी नकदी बरामद की है।
पहले अभियान में पुलिस पोस्ट संगम की टीम संगम-हलमुल्ला मार्ग पर नाका जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 3.054 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी शाह हुसैन मट्टू निवासी शालीना, बडगाम के कब्जे से 23,600 रुपये नकद भी बरामद किए।
दूसरे अभियान में थाना बिजबिहाड़ा की पुलिस टीम ने तुलखान पुल के समीप नाके पर एक कार को रोका।। वाहन की तलाशी लेने पर 3.158 किलोग्रा पोस्त और 50,000 रुपये नकद बरामद हुए। चालक की पहचान सुहैल अहमद भट निवासी बलहामा, श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना बिजबिहाड़ा में एफआईआर दर्ज की गई हैं। संवाद