{"_id":"69ebdd82617d74eebb0ebc13","slug":"srinagar-two-arrested-drug-smuggling-100-bottles-siezed-codine-phosphate-srinagar-news-c-264-1-udh1007-110737-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गाड़ी से कोडीन फॉस्फेट की 100 बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गाड़ी से कोडीन फॉस्फेट की 100 बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत शादीपोरा चौकी की पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कोडीन फॉस्फेट की 100 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने एक गाड़ी भी जब्त की है।
एसएसपी गांदरबल के निर्देशों पर पुलिस टीम ने शलहर से गुजरमा की ओर आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया। हालांकि चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान तस्करी कर ले जाई जा रही 100 कोडीन फॉस्फेट की बोतलें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों बिलाल अहमद भट निवासी बटवीना व मुदासिर अहमद हजाम निवासी अरामपोरा गांदरबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।