{"_id":"69518620f30eb801230e3111","slug":"srinagar-tourist-came-rush-in-pehalgam-srinagar-news-c-10-lko1027-797992-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पहलगाम में लौटी रौनक, पर्यटकों के चेहरों पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पहलगाम में लौटी रौनक, पर्यटकों के चेहरों पर खुशी
विज्ञापन
पहलगाम में झूमते पर्यटक। संवाद
अनंतनाग। कई महीनों के बाद पहलगाम एक बार फिर चारों ओर से सजा-संवरा और जीवंत नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पर्यटक घाटी की खूबसूरती का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में रौनक है, होटल गुलजार हैं और सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।
पर्यटकों का कहना है कि जब वे घर से निकले थे तो मन में यह आशंका थी कि शायद वे पहलगाम नहीं जाएंगे लेकिन यहां पहुंचकर उनका अनुभव पूरी तरह बदल गया। एक पर्यटक ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पहलगाम की वादियां, मौसम और लोगों की मेहमाननवाजी दिल को छू जाती है।
कई जगहों पर पर्यटक हिंदी नगमों पर झूमते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। पहलगाम में लौटी यह रौनक एक बार फिर साबित कर रही है कि शांति और भरोसे के साथ यह वादी सैलानियों की पहली पसंद बनी रह सकती है। संवाद