फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar The look of Dal and Nagin Lake will change

Srinagar: कश्मीर की शान झीलें होंगी और भी शानदार, डल और नगीन लेक का बदेलगा लुक; 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 11 Jun 2025 11:08 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 11 Jun 2025 11:08 AM IST
सार


डल और नगीन झीलों के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए 40 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है, जिसमें बंद चैनलों को खोलने और झीलों का विकास शामिल है। इस कार्य से झीलों का प्राकृतिक प्रवाह बहाल होगा और पर्यटन को नया बढ़ावा मिलेगा

विज्ञापन
srinagar The look of Dal and Nagin Lake will change
डल झील - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में डल और नगीन लेक को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इस काम के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आधुनिक लुक मिलने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। लेक एंड कंजर्वेशन मैनेजमेंट अथाॅरिटी ने काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगस्त से काम शुरू होने की संभावना है। झीलों से मलबा निकाला जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले भी अथाॅरिटी इन झीलों की सफाई करवाती रही है, लेकिन इस पर नए सिरे से काम होगा और कई बंद चैनल खोले जाएंगे। इससे पानी का प्रवाह बढ़ेगा। झीलों के चारों ओर पर्यटन की दृष्टि से इलाका विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटकों को घूमने के लिए अनुकूल माहौल मिल सकेगा। अथाॅरिटी के अनुसार, पहले बजट का संकट रहा है। कम बजट मिलने से कई काम पूरे नहीं हो पाए हैं। इस बार सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के हिसाब से बजट मिला है। नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डल - यह जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसमें गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल और नगीन से पानी आता है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से भी पानी झील में भरता है। झील में शिकारा की सैर कर पर्यटक इसकी सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। शिकारा और हाउस बोट के लिए यह झील प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीन लेक - नगीन लेक चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। पर्यटक यहां पर घूमने का आनंद लेते हैं। इसे डल झील का हिस्सा भी माना जाता है। यह डल से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed