फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Srikant Suse, DC Kupwara, Visit Health Centres

Srinagar News: उपायुक्त ने लोलाब सब-डिवीजन में बर्फ हटाने और स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Srinagar, Srikant Suse, DC Kupwara, Visit Health Centres
कुपवाड़ा। उपायुक्त कुपवाड़ा श्रीकांत सुसे ने मंगलवार को जिले में दूसरी बार हुई बर्फबारी के बाद लोलाब सब-डिवीजन का व्यापक दौरा किया। उन्होंने बर्फ हटाने के कार्यों की समीक्षा की और स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन का जायजा लिया। दौरे के दौरान डीसी ने कुपवाड़ा-लोलाब रोड, बदिबेरा-लालपोरा रोड और अन्य आंतरिक सड़कों पर चल रहे बर्फ हटाने के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, आरएंडबी तथा पीएमजीएसवाई सहित सभी बर्फ हटाने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी मार्गों से शीघ्र बर्फ हटाई जाए ताकि आवागमन सुचारू रहे और जनता को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सोगाम का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, एक्स-रे, लेबोरेटरी, फार्मेसी, गायनेकोलॉजी, लेबर रूम, डेंटल सेक्शन तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा की और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर रूप से उपलब्ध रहें। इसके अलावा, उन्होंने एनटीपीएचसी लालपोरा का भी निरीक्षण किया और स्टाफ की उपस्थिति तथा ड्यूटी व्यवस्था की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed