फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Smart City, Heritage Bridge, Poor Condition, Habba Kadal

Srinagar News: जर्जर हालत में स्मार्ट सिटी का हेरिटेज ब्रिज

विज्ञापन
Srinagar, Smart City, Heritage Bridge, Poor Condition, Habba Kadal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए हब्बा कदल हेरिटेज ब्रिज की खस्ताहालत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराई की अपील की है।
लोगों के अनुसार इस पुल के निर्माण के बाद प्रशासन की लापरवाही, हो रही चीजों को अनदेखा करना और इसके संरक्षण के लिए उठाए जाने वाले कमजोर उपायों के चलते आज पुल की यह हालत हो गई है।
विज्ञापन

राहगीरों को बड़े ही एहतियात के साथ इस पर से गुजरना पड़ता है। प्रशासन जनता को आने वाली दिक्कतों का समाधान करे। बता दें कि यह पुल पैदल चलने वालों के लिए यह 16 जनवरी 2024 को समर्पित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल का नवीनीकरण श्रीनगर के ऐतिहासिक शहरी स्वरूप को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक हेरिटेज संरक्षण पहल के हिस्से के रूप में किया गया था। बहाली के काम में हेरिटेज-शैली का काम किया गया था। हेरिटेज ब्रिज के उद्घाटन के बाद से यह पुल स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed