फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shri Amarnath Yatra, Mock Drill, Aishmukam

Srinagar News: ऐशमुकाम में ग्रेनेड हमले से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
Srinagar, Shri Amarnath Yatra, Mock Drill, Aishmukam
अनंतनाग में ग्रेनेड हमले से बचने की मॉकड्रिल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अनंतनाग। आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए अनंतनाग पुलिस ने रविवार को ऐशमुकाम के ग्रेंड क्षेत्र में ग्रेनेड हमले की काल्पनिक स्थिति पर आधारित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना था। मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक ग्रेनेड हमले के बाद क्षेत्र की तत्काल तलाशी, नागरिकों की सुरक्षित निकासी, घायलों के उपचार की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रभावित इलाके की घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन जैसे कदमों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस अभ्यास में अनंतनाग पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबद्ध एजेंसियों के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed