फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shab e Baraat, Prayers, Lighting in Cemetery

Srinagar News: शब-ए-बरआत पर मांगी मगफिरत की दुआएं, कब्रिस्तान में की रोशनी

विज्ञापन
Srinagar, Shab e Baraat, Prayers, Lighting in Cemetery
शब ए बरआत पर अपनों की कब्रों पर रोशनी करते लोग। संवाद
बारिश के बीच मस्जिदों में रातभर चला इबादत का दौर, दुनिया से जा चुके लोगों के लिए पढ़ी फातिहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। शब-ए-बरआत के मौके पर मंगलवार शाम को मगरिब की नमाज के बाद से मस्जिदों में इबादत का दौर शुरू हो गया। अकीदतमंदों ने रातभर जागकर इबादत की, नफिल, सिरातल तस्वीह और तहज्जुद की नमाजें पढ़ी। अपनी और अपने परिजन जो दुनिया से जा चुके हैं, उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। कब्रिस्तान जाकर अपनों की कब्रों पर रोशनी और खुशबू की और फातिहा पढ़ी।
श्रीनगर में मंगलवार रात से सुबह तक बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार शाम से हल्की बारिश शुरू हो गई। इसी बारिश के बीच शाम को मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों में इबादत शुरू हो गई। रात को इशा की नमाज के बाद मजलिस और तकरीरों का भी दौर शुरू हुआ। इस मुकद्दस रात को इबादत के लिए मस्जिदों को खास तौर से सजाया गया था और रोशनी की गई थी। रात में इबादत के दौरान लोग अपनों की कब्रों पर रोशनी करने और फातिहा पढ़ने कब्रिस्तान गए। यहां सुबह फज्र की नमाज तक चहल-पहल रही। हल्की बारिश के बीच भी कब्रिस्तान रोशन रहा।
विज्ञापन


हब्बा कदल के मोहम्मद आमिर ने बताया कि आज की मुकद्दस रात इबादत और माफी की दुआओं के लिए है। इस बार जामिया मस्जिद में नमाज का इरादा किया था, शाम को पता लगा कि वहां रोक लगा दी गई है। अब घर के एक मस्जिद में नमाज के लिए आए हैं। नफिल, सिरातल तस्वीह और तहज्जुद की नमाजें पढ़ेंगे। सुबह फज्र की नमाज के बाद फातिहा पढ़ने कब्रिस्तान जाएंगे। बारिश की वजह से थोड़ी परेशानी तो है लेकिन इबादत के जज्बे के आगे यह सभी चीजें छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed