फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rangreth, Labor Faint Found in Room, Died in Hospital

Srinagar News: कमरे में बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल में मृत घोषित

विज्ञापन
Srinagar, Rangreth, Labor Faint Found in Room, Died in Hospital
श्रीनगर। रंगरेथ इलाके में रविवार को एक मजदूर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिला, जिसे उसके साथियों ने तत्काल एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शाहमीम अहमद गंगू निवासी खनयार, श्रीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के अनुसार शाहमीम फिल इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था। उसके सहकर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शाहमीम को उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया था जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक शव को कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed