फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Railway Station, Modern Lounge Facility Start

Srinagar News: श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक वेटिंग लाउंज का शुभारंभ

विज्ञापन
Srinagar, Railway Station, Modern Lounge Facility Start
श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर बनाया गया नया एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज। स्रोत रेलवे
- यात्रियों को मिलेगा विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज की सुविधा प्रारंभ की गई हैं।
यह लाउंज अब यात्रियों के लिए पूरी तरह से कार्यात्मक हो गया है जो घाटी की यात्रा करने वाले लोगों को एक नया और प्रीमियम एग्जीक्यूटिव अनुभव प्रदान कर रहा है। इस लाउंज को आधुनिक डिजाइन के साथ आरामदायक सुविधा व एयरपोर्ट के तर्ज पर तैयार किया गया है ताकि यात्रियों को अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करते समय थकान का अनुभव न हो। यहां आरामदायक बैठने की व्यवस्था, वाई-फाई, खान-पान के विकल्प और एक शांत वातावरण उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस लाउंज में लांउज में 14 सोफे लगाए गए हैं जहां यात्री मात्र 50 रुपये प्रति घंटा प्रति व्यक्ति की दर से विश्राम कर सकते हैं। सामूहिक या परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 50 सोफा सीटें (टू- सीटर) उपलब्ध है। इसका शुल्क मात्र 20 प्रति घंटा प्रति व्यक्ति रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह लाउंज आधुनिक साज-सज्जा और शांत वातावरण से सुसज्जित है जो यात्रियों को स्टेशन की भीड़भाड़ से दूर एक एग्जीक्यूटिव अनुभव प्रदान करता है। रेलवे की इस पहल से कश्मीर आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed