{"_id":"6935da4778fba026c50c0216","slug":"srinagar-property-seized-drugs-smuggling-notice-srinagar-news-c-10-lko1027-780511-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
श्रीनगर में जब्त की गई ड्रग तस्कर की संपत्ति। स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी की संपत्ति रविवार को जब्त की। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन एक नशा तस्कर है और उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन चनापोरा में एफआईआर दर्ज है।
पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये कीमत का एक दो मंजिला घर अटैच किया है। अटैच की गई संपत्ति नटीपोरा में है और यह जावेद अहमद गनी निवासी अस्तान मोहल्ला नटीपोरा के नाम पर पंजीकृत है।
अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि ये प्रॉपर्टी अवैध नशीली दवाओं के व्यापार से मिले पैसे से खरीदी गई थी। इन नतीजों के आधार पर सक्षम अथॉरिटी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत उक्त प्रॉपर्टी को अटैच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
यह जब्ती एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास चनापोरा की मौजूदगी में की गई जिससे कानूनी नियमों का पालन सुनिश्चित हुआ। आदेश के अनुसार मालिक को प्रॉपर्टी को बेचने, ट्रांसफर करने, बदलने या उसमें किसी तीसरे पक्ष का कोई हक नहीं होगा।