फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Pony Rider, Sarfraz, Video Viral

Srinagar News: कश्मीर का नन्हा पोनी राइडर सरफराज बना सोशल मीडिया सनसनी

विज्ञापन
Srinagar, Pony Rider, Sarfraz, Video Viral
पहलगाम में नन्हा पोनी राइडर सरफराज। वीडियो ग्रैब
- महज 11 साल के सरफराज का आत्मीय व्यवहार और आत्मविश्वास भरी गाइडिंग का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। खूबसूरत वादियों और हरे-भरे मैदानों से सजे पहलगाम में 11 वर्षीय पोनी राइडर सरफराज इन दिनों कश्मीर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


पर्यटकों को आत्मविश्वास, शालीनता और मुस्कान के साथ गाइड करते सरफराज का एक छोटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के बाद लोग उन्हें प्यार से पहलगाम का लिटिल स्टार कहकर पुकार रहे हैं।
विज्ञापन




इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए वीडियो क्लिप्स में सरफराज न सिर्फ कुशलता से अपनी घोड़ी संभालते नजर आते हैं बल्कि पर्यटकों को रास्ता दिखाने के साथ-साथ तस्वीरें खिंचवाने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक वायरल क्लिप में सरफराज पहलगाम के खूबसूरत रास्तों पर अपनी पोनी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाते हुए पर्यटकों से गर्मजोशी से बात करते और उन्हें फोटो पोज देने में सहायता करते दिखाई दे रहे हैं।



वीडियो रिकॉर्ड करने वाले एक पर्यटक ने कहा, यह बच्चा वाकई अनमोल है। सरफराज ने हमें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया बल्कि पूरे सफर को यादगार बना दिया। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि सरफराज कश्मीरी मेहमाननवाजी और संस्कृति की सच्ची झलक पेश करता है। उन्होंने उसे उन बच्चों के लिए प्रेरणा बताया जो ईमानदारी से पर्यटन क्षेत्र में काम कर अपने परिवारों का सहारा बनते हैं।




स्थानीय पोनी मालिक अब्दुल राशिद ने कहा, उम्र भले ही छोटी हो लेकिन मेहमाननवाजी में यह किसी से कम नहीं है। यह वीडियो अब इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है। कई ट्रैवल पेज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने सरफराज की मासूमियत और सच्चे व्यवहार की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed