{"_id":"64213b6fc165a239da0166c3","slug":"srinagar-police-arrested-nine-accused-in-midnight-raids-for-harassing-a-family-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप में नौ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार मोटर साइकिल जब्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप में नौ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चार मोटर साइकिल जब्त कीं
Mon, 27 Mar 2023 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
श्रीनगर के परिमपोरा रोड के पास एक कार में यात्रा कर रहे एक परिवार को परेशान करने और उन पर हमला करने के आरोप में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर के परिमपोरा रोड के पास एक कार में यात्रा कर रहे एक परिवार को परेशान करने और उन पर हमला करने के आरोप में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने एक वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें बाइक सवार युवकों का एक समूह सड़क पर एक परिवार को प्रताड़ित करता हुआ दिखाई दे रहा है। एसडीपीओ वेस्ट और एसएचओ परिमपोरा के नेतृत्व में टीमों द्वारा आधी रात को छापेमारी की गई।
विज्ञापन
वारदात में शामिल सभी नौ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चार बाइक्स जब्त की गई हैं। परिमपोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।