{"_id":"6233178de58fdd78792028d1","slug":"srinagar-police-arrested-many-youths-for-stone-pelting-and-arson-druing-nowgam-terrorist-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगाम मुठभेड़: सुरक्षाबलों पर पथराव और आगजनी करने पर कई युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगाम मुठभेड़: सुरक्षाबलों पर पथराव और आगजनी करने पर कई युवक गिरफ्तार
Thu, 17 Mar 2022 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:38 PM IST
सार
नौगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव और आगजनी करने के आरोप में श्रीनगर पुलिस ने कई स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पथराव के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को शंकरपोरा नौगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव और आगजनी करने के आरोप में कई स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। यहां मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने बुधवार को लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े तीन स्थानीय आतंकियों को मार गिराया था। पथराव किए जाने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोलों का प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटना स्थल को साफ किया जा रहा था। ताकि, किसी भी बचे हुए विस्फोटक वस्तु के चलते स्थानीय लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। इस दौरान लोगों को घटना स्थल के करीब आने से मनाही थी। इसके लिए मुठभेड़ स्थल के आसपास साइन बोर्ड भी लगाए गए थे। लेकिन, इसी बीच घटना स्थल के करीब स्थानीय युवाओं की भीड़ हाथों में लाठी और पत्थर लेकर पहुंच गई और पथराव व आगजनी करने लगी। ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में थाना नौगाम में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ युवकों की वीडियो से पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को नौगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए थे।