{"_id":"6a41783ebceb5409b90e4139","slug":"srinagar-pehalgam-langabal-sniper-attack-mock-drill-srinagar-news-c-10-1-agr1010-948700-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पहलगाम के लंगाबल में की स्नाइपर हमले की मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पहलगाम के लंगाबल में की स्नाइपर हमले की मॉक ड्रिल
विज्ञापन
कुलगाम में काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल। संवाद
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले अनंतनाग पुलिस ने की सुरक्षा कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के तहत अनंतनाग पुलिस ने रविवार को पहलगाम के लंगाबल क्षेत्र में स्नाइपर हमले की स्थिति पर आधारित एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा बलों की परिचालन तत्परता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा सामरिक निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया। काल्पनिक हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया, समन्वित रणनीति के तहत स्थिति को नियंत्रित किया तथा नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
अभ्यास के दौरान घायल व्यक्तियों की निकासी, प्राथमिक उपचार, क्षेत्र में तलाशी अभियान और प्रभुत्व स्थापित करने जैसी सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
इस मॉक ड्रिल में अनंतनाग पुलिस, सीआरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे विभिन्न विभागों के बीच उत्कृष्ट तालमेल और तैयारी का प्रदर्शन हुआ।