{"_id":"623eba7f319ea26d2c531ce4","slug":"srinagar-pandit-businessman-protest-burn-effigy-of-jklf-terrorist-bitta-karate-at-press-enclave","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी बिट्टा कराटे का जलाया पुतला, कश्मीरी पंडितों के लिए इंसाफ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी बिट्टा कराटे का जलाया पुतला, कश्मीरी पंडितों के लिए इंसाफ की मांग
Sat, 26 Mar 2022 12:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:34 PM IST
सार
श्रीनगर में कश्मीरी पंडित व्यापारियों ने जेकेएलएफ के आतंकी बिट्टा कराटे का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने कश्मीर पंडितों के लिए न्याय की मांग की। आतंकी बिट्टा अभी तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
Srinagar Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के रिलीज होने के बाद से देशभर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए जुल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है और लगातार लोग पंडितों के लिए इंसाफ की मांग उजागर कर रहे है। कश्मीर में भी अब इस मामले को लेकर रोष दिखने लगा है। शनिवार को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में पंडित व्यापारियों ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के आतंकी बिट्टा कराटे का पुतला जलाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल संदीप मावा ने कश्मीर पंडितों के लिए इंसाफ और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस अत्याचार को बीते करीब तीस साल हो गए हैं, लेकिन विडंबना देखिए कि इस नरसंहार की बात कबूलने वाला आतंकी अब भी बस जेल में बंद है। मावा ने कहा कि देर से ही सही लेकिन सच अब लोगों के सामने आ रहा है।
विज्ञापन
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में आतंकी बिट्टा की हैवानियत और लोगों को भड़काने वाला इंटरव्यू दिखाया गया है। नरसंहार में शामिल रहे इस आतंकी का असली नाम जावेद अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे है। बिट्टा एक खूंखार आतंकी रहा है, जिसने इंटरव्यू में बेखौफ होकर कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की बात कबूली है। वह बताता है कि उसने करीब 20 लोगों को मौत के घाट उतारा। इसमें कश्मीर पंडित और मुसलमान भी शामिल हैं। वह बताता है कि उसने सबसे पहले सतीश कुमार टिक्कू को मारा, जोकि कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखता था। आतंकी बिट्टा वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को बेघर करने की कहानी दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं। लेकिन, अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।