{"_id":"69767143c1fab21898037d36","slug":"srinagar-national-voters-day-celebrate-divisonal-comissonner-anshul-garg-srinagar-news-c-10-lko1027-820680-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ, बीएलओ का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ, बीएलओ का सम्मान
विज्ञापन
श्रीनगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलवाते मंडलायुक्त और उपायुक्त। अमर उजाला
- श्रीनगर, बांदीपोरा, बारामुला सहित कश्मीर के सभी जिलों में हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के सभी जिलों में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। श्रीनगर, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, कुलगाम, बडगाम, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां और पुलवामा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।
श्रीनगर में एमए रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग, उपायुक्त अक्षय लाबरू व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 बीएलओ को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पहली बार मतदाता बने नवयुवकों और नवयुवतियों को मंच पर बुलाकर पहचानपत्र दिए गए। साथ ही डिविजनल कमिश्नर ने सभी को शपथ दिलवाई।
समारोह में लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने में हर मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया और इस बात पर जोर दिया गया कि वोट देने का अधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं है बल्कि एक गंभीर कर्तव्य है जो शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए किए गए बलिदानों और हर नागरिक पर अपने मताधिकार का ईमानदारी से प्रयोग करने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
विज्ञापन
गांदरबल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पुलिस कार्यालय में एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने अधिकारियों और जवानों को की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने तथा चुनावी प्रक्रिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक भागीदारी का समर्थन करने के लिए शपथ दिलाई। वहीं समारोह में मौजूद सभी लोगों ने अपना वोट देने और लोगों व युवाओं को चुनावों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।
शोपियां में जिला पुलिस लाइंस में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डीपीओ ओर डीपीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। बारामुला के रेंज पुलिस मुख्यालय में शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।