{"_id":"695abf23157ba7128d06951a","slug":"srinagar-municipal-corporation-commisionner-check-government-properties-srinagar-news-c-10-jmu1052-802794-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसएमसी कमिश्नर ने किया नगर निगम परिसंपत्तियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसएमसी कमिश्नर ने किया नगर निगम परिसंपत्तियों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) कमिश्नर फज लुल हसीब ने रविवार को नगर परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना किसी परेशानी के शहरी सेवाएं प्रदान करने के लिए राजस्व सृजन को मजबूत करना था।
कमिश्नर ने हजूरी बाग में नगर परिसंपत्तियों का विस्तृत ऑन-साइट निरीक्षण किया जिसमें संयुक्त कमिश्नर सुहैल उल इस्लाम, प्रमुख राजस्व अधिकारी और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने परिसंपत्तियों की स्थिति, हालात, कार्यक्षमता व जारी संपत्ति मानचित्रण और मुद्रीकरण पहल के हिस्से के रूप में प्रमुख नगरपालिका संपत्तियों और सुविधाओं का इस्तेमाल के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने संरचित, पारदर्शी और नीति-अनुरूप मुद्रीकरण मॉडल के माध्यम से उनके बेहतर इस्तेमाल की संभावना का मूल्यांकन किया जिसका उद्देश्य वित्तीय स्थिरता में सुधार करना था। कमिश्नर ने नगरपालिका राजस्व और गुणवत्ता नागरिक सेवा वितरण के बीच तालमेल पर जोर देते इसे सतत राजस्व सृजन अविरत स्वच्छता सेवाओं, बेहतर शहरी अवसंरचना, कुशल सार्वजनिक उपयोगिताओं और पूरे शहर में समय पर नागरिक सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया। संवाद