फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Land Free, Enchrochment, Ananatnag

Srinagar News: नशा तस्करों के कब्जे से सरकारी भूमि मुक्त कराई

विज्ञापन
Srinagar, Land Free, Enchrochment, Ananatnag
अनंतनाग। नशे के काले कारोबार और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने सोमवार को राजस्व विभाग के सहयोग से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर जमीन को मुक्त कराया।
विज्ञापन


पुलिस और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नायब तहसीलदार चाटरगुल की अगुवाई में पाडेरपोरा चाटरगुल क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान खसरा नंबर 1257 और 101 के अंतर्गत आने वाली लगभग एक कनाल सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से छुड़ाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उक्त भूमि पर पाडेरपोरा चाटरगुल निवासी गुलजार अहमद हज्जाम तथा मंजूर अहमद लोन ने अवैध कब्जा कर रखा था। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में पुलिस थाना उत्रसू में एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध घेराबंदी (फेंसिंग वॉल) को ध्वस्त कर दिया गया और भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। बाद में भूमि का कब्जा संबंधित सरकारी विभाग को सौंप दिया गया। अनंतनाग पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे लोगों के प्रभाव और अवैध नेटवर्क को समाप्त कर सरकारी भूमि को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed