फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, KTMF, Welcome State Government Budget

Srinagar News: केटीएमएफ ने बजट का किया स्वागत, सुझावों की स्वीकृति की सराहना

विज्ञापन
Srinagar, KTMF, Welcome State Government Budget
श्रीनगर। कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) ने शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए बजट का स्वागत किया है। फेडरेशन ने इसे जम्मू-कश्मीर में मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक और रचनात्मक कदम करार दिया। केटीएमएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने कहा कि बजट में व्यापारियों, उद्योगपतियों और माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझने का प्रयास दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि केटीएमएफ तथा अन्य व्यापारिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत अधिकांश प्रमुख सुझावों को बजट में शामिल किया गया है, जो सरकार की हितधारकों से संवाद और सहभागिता की सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। खान ने कहा कि फेडरेशन का मानना है कि सभी व्यावहारिक और वास्तविक सुझावों को लागू किया जाना चाहिए था ताकि व्यापारिक समुदाय को अधिक मजबूत और व्यापक राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed