फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kashmir Crime Branch, Chargesheet File, Fraud

Srinagar News: नौकरी का झांसा देकर ठगी के मामले में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
Srinagar, Kashmir Crime Branch, Chargesheet File, Fraud
- दो लोगों पर बैंक में नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम ठगने का है आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में श्रीनगर की अदालत में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट दो आरोपियों मोहम्मद अशरफ शेख निवासी पहलगाम कुलगाम और एजाज-उल-रहमान मनरू निवासी बुलबुल बाग बरजुल्ला श्रीनगर के खिलाफ दायर की गई है।

यह मामला एक लिखित शिकायत से शुरू हुआ जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को जेएंडके बैंक में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर धोखा दिया। इस प्रक्रिया में उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से बड़ी रकम वसूली। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (क्राइम ब्रांच कश्मीर) ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को फर्जी अपॉइंटमेंट ऑर्डर दिए थे जिससे उन्हें बेईमानी से पैसे देने के लिए मजबूर किया गया। जांच में दोनों आरोपियों की इस धोखाधड़ी वाली हरकत में शामिल होने की बात साबित हुई। इकट्ठे किए गए दस्तावेजी सबूत, गवाहों के बयान और फोरेंसिक जांच के बाद क्राइम ब्रांच कश्मीर ने यह निष्कर्ष निकाला है कि आरोपियों ने आरपीसी की बताई गई धाराओं के तहत दंडनीय अपराध किए गए है। नतीजतन न्यायिक फैसले के लिए सक्षम कोर्ट में चार्जशीट जमा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed