फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kangan, Without Head, Cattles Found

Srinagar News: कंगन में मिले जानवरों के कटे हुए सिर, पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
Srinagar, Kangan, Without Head, Cattles Found
गांदरबल। जिले के कंगन के कुछ हिस्सों में डर फैल गया जब स्थानीय लोगों ने अखाल इलाके के गोंसी मोहल्ला में कई पालतू जानवरों के कटे हुए सिर देखे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घाटी में चल रहे सड़े हुए मांस के संकट को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गईं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार जानवरों के सिर पहले भी इलाके में देखे गए थे जिसके बाद कंगन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जानवरों के सिर जब्त किए और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन कंगन के एसएचओ लतीफ अली ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस खोज से स्थानीय लोगों में गंभीर आशंकाएं पैदा हो गई हैं। खासकर मौजूदा सड़े हुए मांस के संकट के बीच।
विज्ञापन

लोगों को डर है कि स्थिति का फायदा उठाकर घोड़ों का मांस अवैध रूप से उपभोक्ताओं को सप्लाई किया गया होगा। स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर गहन जांच की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed