{"_id":"6935d6db7773d8c65109ff0c","slug":"srinagar-jkas-exam-various-centers-formed-srinagar-news-c-10-lko1027-780877-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: परीक्षा टलने के विवाद से बेपरवाह अभ्यर्थी अंतिम समय तक तैयारी करते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: परीक्षा टलने के विवाद से बेपरवाह अभ्यर्थी अंतिम समय तक तैयारी करते दिखे
विज्ञापन
श्रीनगर में सुबह जेकेएएस परीक्षा से पहले अंतिम समय तक तैयारी करतीं अभ्यर्थी। संवाद
- कश्मीर के कई केंद्रों पर हुई जेकेएएस की परीक्षा
- परीक्षार्थी बोले- पेपर आसान था, अब रिजल्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई केंद्रों पर रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा टलने के विवाद से बेपरवाह अभ्यर्थी अंतिम समय तक तैयारी करते दिखाई दिए। शाम चार बजे जब दूसरा पेपर खत्म हुआ तो मुस्कुराते चेहरों के साथ बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया।
रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दो पालियों में जेकेएएस की परीक्षा ली गई। तमाम विवादों और टलने की आशंकाओं के बीच यह परीक्षा हुई। अभ्यर्थी सुबह से ही केंद्रों के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे। शून्य के आसपास तापमान के बीच अभ्यर्थी वहीं तैयारी करते भी दिखाई दिए। सुबह 9:30 ये ही लाइन लगना शुरू हाे गई थी जिन्हें 10 मिनट बाद ही प्रवेश दे दिया गया।
पहला पेपर 12 बजे खत्म हुआ तो कई परीक्षार्थी फिर दूसरे पेपर की तैयारी करते दिखाई दिए। शाम 4 बजे जब परीक्षा खत्म हुई तो अधिकतर परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष के भाव थे। परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए बाहर आ रहे मुजम्मिल और उनके साथी नजीर अहमद ने बताया कि पेपर काफी आसान था। तैयारी के अनुसार ही था तो हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वहीं परीक्षा देकर निकली जहां आरा ने बताया कि काफी तैयारी की थी। इस हिसाब से पेपर टफ नहीं था। अब रिजल्ट का इंतजार हैं, देखें क्या होता है।
विज्ञापन
वहीं परीक्षार्थियों से परीक्षा टलने और इसको लेकर चल रहे विवाद के बारे में जानने की कोशिश की तो अधिकतर ने जवाब नहीं दिया, वहीं परीक्षा देने आए श्रीनगर के ही महमूद हुसैन ने कहा कि अनिश्चितता तो थी फिर भी पेपर की तैयारी में जुटे थे। पेपर भी आसान था जिसकी वजह से यह नहीं कह सकते कि और टाइम मिलता तो अच्छा होता। अभी पेपर अच्छा ही हुआ है।