{"_id":"69334658e5b1be15fa082ffa","slug":"srinagar-javed-ahmed-dar-nagbal-sports-ground-srinagar-news-c-264-1-udh1007-108107-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मंत्री डार ने नागबल खेल मैदान की नींव रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मंत्री डार ने नागबल खेल मैदान की नींव रखी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। खेलों को बढ़ावा देने के दिशा में कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार ने शुक्रवार को बारामुला के लदूरा, रफीआबाद में नागबल खेल मैदान के विकास के लिए नींव रखी।
इस परियोजना को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से लगभग 70 लाख की अनुमानित लागत से कार्यान्वित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल अवसंरचना को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों का विकास स्थानीय युवाओं के लिए भाग लेने के बेहतर अवसर खोलेगा।
मंत्री ने घोषणा की कि निर्वाचन क्षेत्र के अन्य भागों में और अधिक खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि सभी के लिए मनोरंजन और खेल सुविधाएं सुलभ हों सके। वहीं इस दौरान मंत्री ने रफियाबाद में विभिन्न चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर युवा सेवा और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विकास एजेंसियों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।