{"_id":"69713a01f8ba6bb7770a3497","slug":"srinagar-highway-search-checking-of-vehicles-srinagar-news-c-10-jmu1052-817466-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हाईवे पर कड़ी नजर, एक-एक वाहन की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हाईवे पर कड़ी नजर, एक-एक वाहन की तलाशी
विज्ञापन
श्रीनगर में वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद
- श्रीनगर में सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग के अलावा कुछ घरों में भी की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे श्रीनगर में सुरक्षा और जांच उपायों को सख्त कर दिया है। हाईवे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक-एक वाहन की तलाशी की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के हिस्से के रूप में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न जगहों पर विशेष जांच चौकियां और मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। बुधवार को श्रीनगर में कई वाहनों के साथ कुछ घरों की भी जांच की गई। वहीं कुलगाम के काजीगुंड में हाईवे पर काजीगुंड में जम्मू-कश्मीर हाईवे पर वाहनों की कड़ी जांच की गई। यात्रियों को वाहनों से उतारकर गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान श्वान दस्ता भी जांच में शामिल रहा।
अधिकारियों के अनुसार रात की पेट्रोलिंग और अचानक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं ताकि सतर्कता बढ़ाई जा सके और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने का कोई प्रयास रोका जा सके। पुलिस की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती की गई है जिसमें विशेष संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व्यक्तिगत रूप से व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं ताकि सुरक्षा योजना को प्रभावी और सुचारु रूप से लागू किया जा सके। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि जांच और सत्यापन प्रक्रियाओं के दौरान पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दें ताकि गणतंत्र दिवस शांति, एकता और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया जाए।
कुलगाम पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 और जिले के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक करने और संभावित खतरों को निष्क्रिय करने के लिए मेटल-डिटेक्टर जांच और श्वान दल तैनात किए गए हैं। यह अभियान एएसपी नेशनल हाईवे काजीगुंड, एसडीपीओ और डीएसपी एसओजी मीर बाजार की निगरानी में चलाया जा रहा है।
बिना दस्तावेज के मिले वाहनों को किया जब्त
नवयुग टनल गेट, काजीगुंड, मीरबाजार, आलस्टॉप, खुदवानी बायपास और जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। बिना दस्तावेज के पाए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया।