फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Health Minister, Sakina Ittu, Gave Statement, Security Convey

सुरक्षा और संवेदना साथ-साथ चलनी चाहिए : इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Health Minister, Sakina Ittu, Gave Statement, Security Convey
- मंत्री ने श्रीनगर-अनंतनाग-कुलगाम-काजीगुंड हाईवे पर काफिले की आवाजाही से लोगों को हो रही परेशानियों को किया उजागर
विज्ञापन

- एम्बुलेंस फंस जाती हैं, छात्र कक्षाएं नहीं ले पाते, उपराज्यपाल से की व्यावहारिक ट्रैफिक प्रबंधन उपायों की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने श्रीनगर-अनंतनाग-कुलगाम-काजीगुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफिले की आवाजाही के कारण लोगों को हो रही असुविधा पर चिंता जताई है। मंत्री ने कहा, सुरक्षा सर्वोपरि है लेकिन हमारे लोगों की भलाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सुरक्षा और संवेदना साथ-साथ चलनी चाहिए।

उन्होंने उपराज्यपाल तथा संबंधित अधिकारियों से व्यावहारिक यातायात प्रबंधन उपायों पर विचार करने का आग्रह किया है। मंत्री इत्तू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राजमार्ग पर बार-बार काफिले की आवाजाही से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें एम्बुलेंस फंस जाती हैं। छात्र कक्षाओं से वंचित रह जाते हैं और आम नागरिकों को यातायात बहाल होने के लिए 15 से 30 मिनट और कभी-कभी घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की ओर से झेली जा रही कठिनाइयों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और संबंधित अधिकारियों से ऐसे उपायों पर विचार करने की अपील की जो आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल को बनाए रखते हुए एम्बुलेंस के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करें और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे जोर दिया कि शासन को नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन में गरिमा, संवेदनशीलता और सार्थक राहत के माध्यम से प्रतिबिंबित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed