{"_id":"694d9a5e72cc5e80370e85b1","slug":"srinagar-gandherbal-agriculture-centre-got-award-srinagar-news-c-10-lko1027-795663-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: केवीके गांदरबल को मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: केवीके गांदरबल को मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार
विज्ञापन
श्रीनगर। किसान समुदाय की सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी-कश्मीर के कृषि विज्ञान केंद्र गांदरबल को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा ''''सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार'''' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कृषि प्रसार और ग्रामीण सशक्तीकरण में केंद्र के असाधारण कार्यों की मान्यता में प्रदान किया गया है।
पुरस्कार केवीके गांदरबल के प्रमुख डॉ. अजाज अहमद मलिक को स्कॉस्ट-जम्मू में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के जोनल वर्कशॉप ऑफ केवीके (जोन I) के दौरान सौंपा गया। स्कॉस्ट-के के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनई ने केवीके गांदरबल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। संवाद