फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Fury over not reserving seats for Sikhs in Jammu and Kashmir Assembly

Srinagar : सिखों के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटें आरक्षित न करने पर रोष, UKSPF ने लगाया भेदभाव का आरोप

Sat, 29 Jul 2023 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 07:07 AM IST
सार

सिख नेताओं ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सिख समुदाय के लिए भी दो सीटें आरक्षित नहीं की गईं, तो वे पलायन कर जाएंगे।

विज्ञापन
Srinagar: Fury over not reserving seats for Sikhs in Jammu and Kashmir Assembly
Jammu and Kashmir Assembly file pic - फोटो : social media

विस्तार

यूनाइटेड कश्मीर सिख प्रोग्रेसिव फोरम (यूकेएसपीएफ) के साथ कश्मीर की ऑल सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एएसजीपीसी) ने शुक्रवार को निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आरक्षण की उनकी उम्मीदें एक बार फिर धराशायी हो गईं। अत्यधिक पीड़ा सहने के बावजूद सिख समुदाय की मांगों को नजरअंदाज किया गया है।

विज्ञापन


सिख नेताओं ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सिख समुदाय के लिए भी दो सीटें आरक्षित नहीं की गईं, तो वे पलायन कर जाएंगे। श्रीनगर में एएसजीपीसीके अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के आतंकवाद के दौरान सिखों ने बलिदान दिया है।
विज्ञापन


अब सरकार कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षण की घोषणा कर रही है, तो इनको नजरअंदाज किया जा रहा है। अफसोस जताते हुए कहा, ऐसा लगता है कि अगर हमने भी घाटी छोड़ दी होती, तो हमें अन्य समुदायों की तरह आरक्षण मिलता। बलदेव सिंह ने कहा कि अगर अल्पसंख्यक सिख समुदाय को नई विधानसभा में उन्हें प्रतिनिधित्व देने के लिए दो सीटें आरक्षित नहीं की जाती हैं, तो कश्मीर घाटी में रहने का क्या मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण कानूनों और विधानसभा (एलए) में प्रतिनिधित्व का विस्तार और पुनर्गठन करने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक खींचतान बढ़ गई है। नए प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, दो सीटें कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षित की जा रही हैं, एक पीओजेके शरणार्थियों के लिए, इसके अलावा पहाड़ी भाषी आबादी और
उच्च जाति के हिंदुओं को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed