{"_id":"69ed2714fdde096d890743c5","slug":"srinagar-four-arrested-hasish-recovered-anantnag-srinagar-news-c-264-1-udh1007-110771-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, 5.8 किलो से अधिक चरस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, 5.8 किलो से अधिक चरस जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को जिले में अलग-अलग अभियानों में नशा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना उतरसू की पुलिस टीम ने तंजमुल्ला चाटरगूल क्रॉसिंग पर मोहम्मद यूसुफ हजाम निवासी पञ्चालथन चाटरगुल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.600 किलो चरस पाउडर बरामद किया गया। जीबीएस चौकी की पुलिस ने आकाश अहमद डार निवासी बुन मोहल्ला अंचिदोरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 26 ग्राम चरस बरामद हुई। पांजमुल्ला में पुलिस नियमित नाका जांच के दौरान शबीर अहमद शाह निवासी हलवानी गनीगुंड को 78 ग्राम चरस पाउडर और 9 ग्राम चरस के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया।
संगम चौकी पुलिस ने पार्टी ने हालमुल्ला में अवंतिपोरा से आ रहे ऑटो को रोका। तलाशी में 4.130 किलो चरस पाउडर और 56 ग्राम चार चरस की स्टिकों के साथ बशीर अहमद तरंबू निवासी नाइना बटापोरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।