{"_id":"69752a8732096843e7034143","slug":"srinagar-fire-incident-army-save-the-peoples-shopian-srinagar-news-c-10-lko1027-820285-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सेना की तेज कार्रवाई से शोपियां में आग की बड़ी त्रासदी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सेना की तेज कार्रवाई से शोपियां में आग की बड़ी त्रासदी टली
विज्ञापन
शोपियां में आग बुझाने पहुंची सेना। स्रोत सेना
शोपियां। भारी बर्फबारी के कारण बंद सड़कों के बीच सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स ने शोपियां के पिंजोरा इलाके में शनिवार को आग लगने की घटना पर तेजी से कार्रवाई की। इससे बड़ी त्रासदी टल गई।
शनिवार रात को हुई घटना के बाद सूचना मिलते ही जवान तुरंत प्रभावित जगह की ओर रवाना हो गए। बर्फ से ढकी और फिसलन भरी सड़कों से गुजरते हुए सेना की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक स्थानीय परिवार का गौशाला आग की लपटों में घिरा हुआ था। आग से पास के रिहायशी घरों में फैलने का गंभीर खतरा था जिससे घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़ी त्रासदी का डर था।
सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए और बेहद मुश्किल मौसम की स्थिति में काम करते हुए उन्होंने लगातार कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद