{"_id":"6b01fd0d17737864a60cadd1","slug":"srinagar-ex-mp-rahulla-police-removed-from-protest-srinagar-news-c-264-1-sr11002-118727-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में बैठे पूर्व सांसद रुहुल्लाह मेहदी और छात्रों को पुलिस ने धरने से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में बैठे पूर्व सांसद रुहुल्लाह मेहदी और छात्रों को पुलिस ने धरने से हटाया
विज्ञापन
मेहदी ने उमर अब्दुल्ला सरकार और एलजी प्रशासन पर छात्रों के भविष्य को फुटबॉल बनाने का लगाया आरोप; कहा- हम खुद नहीं गए, हमें जबरन हटाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्व लोकसभा सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने शनिवार को दावा किया कि सार्वजनिक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने से पुलिस ने उन्हें और प्रदर्शनकारी छात्रों को जबरन हटा दिया।
मेहदी जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट (एफएए) भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के साथ अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ने और पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के चलते श्रीनगर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने वाले मेहदी ने दिन में प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर कहा था कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मेहदी ने लिखा था, कोई जवाब नहीं, घर वापसी नहीं। रात ढल रही है, लेकिन कथित एफएए धांधली के खिलाफ छात्र अब डटे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पार्क के अंदर भोजन और कंबल नहीं जाने दे रही है, जिससे कड़ाके की ठंड में शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों को परेशान किया जा रहा है।
हालांकि, मेहदी के कार्यालय के अनुसार, देर रात पुलिस ने पूर्व सांसद और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को धरना स्थल से हटा दिया। मेहदी के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, हम खुद नहीं गए, हमें हटाया गया। ये खबरें झूठी हैं कि रुहुल्लाह मेहदी ने प्रदर्शन स्थल छोड़ दिया। देर रात पुलिस ने शांतिपूर्ण धरने को जबरन खत्म करा दिया और छात्रों तथा आगा साहब को उनकी इच्छा के विरुद्ध वहां से हटा दिया गया। कार्यालय ने कहा कि कथित एफएए धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग अब भी कायम है और यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है।
गौरतलब है कि जेकेएसएसबी की 15 नवंबर को हुई एफएए भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद से छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले दिन में पत्रकारों से बात करते हुए मेहदी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और उमर अब्दुल्ला सरकार दोनों पर निशाना साधा और उन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विरोध का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, बल्कि छात्रों के वास्तविक मुद्दे के समर्थन में उनके साथ शामिल हुए हैं।
चुनी हुई सरकार की आलोचना करते हुए मेहदी ने कहा कि उनके लिए छात्रों के भविष्य से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल प्रशासन और चुनी हुई सरकार ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर हमारे बच्चों के करियर को फुटबॉल का खेल बना दिया है।
मेहदी ने मई में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई जेकेएसएसबी की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कहा, जब समीक्षा करने का समय होता है, तो यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है; और जब जिम्मेदारी लेने का समय आता है, तो वे कहते हैं कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने दोनों प्रशासनों से छात्रों से बात कर इस मुद्दे को तत्काल हल करने और कथित गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्व लोकसभा सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने शनिवार को दावा किया कि सार्वजनिक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने से पुलिस ने उन्हें और प्रदर्शनकारी छात्रों को जबरन हटा दिया।
मेहदी जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट (एफएए) भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के साथ अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ने और पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के चलते श्रीनगर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने वाले मेहदी ने दिन में प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर कहा था कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मेहदी ने लिखा था, कोई जवाब नहीं, घर वापसी नहीं। रात ढल रही है, लेकिन कथित एफएए धांधली के खिलाफ छात्र अब डटे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पार्क के अंदर भोजन और कंबल नहीं जाने दे रही है, जिससे कड़ाके की ठंड में शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों को परेशान किया जा रहा है।
हालांकि, मेहदी के कार्यालय के अनुसार, देर रात पुलिस ने पूर्व सांसद और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को धरना स्थल से हटा दिया। मेहदी के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, हम खुद नहीं गए, हमें हटाया गया। ये खबरें झूठी हैं कि रुहुल्लाह मेहदी ने प्रदर्शन स्थल छोड़ दिया। देर रात पुलिस ने शांतिपूर्ण धरने को जबरन खत्म करा दिया और छात्रों तथा आगा साहब को उनकी इच्छा के विरुद्ध वहां से हटा दिया गया। कार्यालय ने कहा कि कथित एफएए धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग अब भी कायम है और यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है।
गौरतलब है कि जेकेएसएसबी की 15 नवंबर को हुई एफएए भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद से छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले दिन में पत्रकारों से बात करते हुए मेहदी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और उमर अब्दुल्ला सरकार दोनों पर निशाना साधा और उन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विरोध का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, बल्कि छात्रों के वास्तविक मुद्दे के समर्थन में उनके साथ शामिल हुए हैं।
चुनी हुई सरकार की आलोचना करते हुए मेहदी ने कहा कि उनके लिए छात्रों के भविष्य से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल प्रशासन और चुनी हुई सरकार ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर हमारे बच्चों के करियर को फुटबॉल का खेल बना दिया है।
मेहदी ने मई में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई जेकेएसएसबी की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कहा, जब समीक्षा करने का समय होता है, तो यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है
