फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Divisional Commisionner, Anshul Garg, Gave Information, LPG And Petrol Stock

घाटी में एलपीजी का 13, पेट्रोल-डीजल का 15-20 दिनों का स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं : मंडलायुक्त

विज्ञापन
Srinagar, Divisional Commisionner, Anshul Garg, Gave Information, LPG And Petrol Stock
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त (डिवकॉम) ने बुधवार को भरोसा दिलाया कि घाटी में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग में अभी 13 दिन का एलपीजी और 15-20 दिनों का पेट्रोल और डीजल का स्टॉक है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
मंडलायुक्त ने उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक संचार पर निर्भर रहने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए डिवकॉम अंशुल गर्ग ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर हमारे विभागों की करीब से उनपर नजर रहती है। संभागीय कंट्रोल रूम भी नजर रखे हुए है। अगर ताजा स्थिति की बात करें तो हमारे पास कश्मीर संभाग में अभी 13 दिन का एलपीजी का स्टॉक है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की भी लगभग 15-20 दिनों की आपूर्ति हमारे पास घाटी में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी वर्तमान स्थिति है उसको ध्यान में रखते हुए इस समय घबराने की कोई जरूरत नहीं है। गलत जानकारी पर चिंता जताते हुए मंडलायुक्त ने जनता से सिर्फ आधिकारिक संचार पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि घबराहट में किसी भी तरह की खरीदारी से परहेज करें। सरकारें सभी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर कोई ऐसी स्थिति बनती है तो सरकार के औपचारिक संचार के जरिए अवगत कराएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हमें किसी भी फर्जी सूचना के बारे में पता होना चाहिए जो सर्कुलेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए जनता से की सहयोग की अपील

प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए जनता से सहयोग की भी अपील की है। मंडलायुक्त ने कहा कि नागरिक किसी भी गड़बड़ी की शिकायत जिला कंट्रोल रूम या 24x7 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हेल्पलाइन पर कर सकते हैं। हेल्पलाइन की डिटेल्स ऑफिशियल एक्स हैंडल पर उपलब्ध हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed