{"_id":"6935d82c70e9cb597509a16e","slug":"srinagar-divcom-anshul-garg-reached-army-function-srinagar-news-c-10-lko1027-780798-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंडलायुक्त ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंडलायुक्त ने दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि
सशस्त्र बल झंडा दिवस पर श्रद्धांजलि देते अंशुल गर्ग। स्रोत प्रशासन
Link Copied
श्रीनगर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैैनिक भवन श्रीनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और वर्दीधारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भी बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की और सिविल प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।पूर्व सैनिकों ने डिविजनल कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कल्याणकारी पहलों की सराहना की। डिविजनल कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक राष्ट्र के संरक्षक हैं जो देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन के अनगिनत सुखों और सपनों का त्याग करते हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल बलिदानियों और सैनिकों का सम्मान करे बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट करे जो इस बलिदान का हिस्सा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।