फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Death of Unborn Baby, Allegation at Hospital, Inquiry Committee Formed

Srinagar News: इलाज में देरी से गर्भस्थ शिशु की मौत, जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
Srinagar, Death of Unborn Baby, Allegation at Hospital, Inquiry Committee Formed
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने जांच दिए जांच के आदेश, परिजन ने किया अस्पताल के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के सरकारी लाल डेड अस्पताल (एलडीएच) में इलाज में कथित लापरवाही और देरी के कारण एक गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु (इंट्रा-यूटेराइन डेथ) की मौत हो जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका का परिवार बांदीपोरा जिले का रहने वाला है और उसने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि महिला को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई जिसके चलते गर्भ में पल रहा शिशु नहीं बच सका। इस घटना से नाराज परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता को देखते हुए लाल डेड अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। समिति में डॉ. मेहराज-उद-दीन (एसोसिएट प्रोफेसर, गायनेकोलॉजी, एलडीएच श्रीनगर) डॉ. महमूना गुल (डीएमएस, एलडीएच श्रीनगर) डॉ. समीना बशीर (मेडिकल ऑफिसर, एलडीएच श्रीनगर) शामिल हैं। आदेश के अनुसार समिति को दो दिन के अंदर पूरी जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपनी है जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि दोषी चिकित्सकों व कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए अस्पताल में जरूरी सुधार किए जाएं। यह मामला एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूति विभाग की व्यवस्थाओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed