फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dead Body recovered, Four Year Boy, Pulwama

Srinagar News: पुलवामा के चार साल के बच्चे का शव छह दिन बाद बरामद

विज्ञापन
Srinagar, Dead Body recovered, Four Year Boy, Pulwama
शोपियां में पहुंचा 4 साल के मासूम का शव मौके पर जमा भीड़। संवाद
- 27 अप्रैल को डुबजन ब्रिज के पास खेलते हुए बच्चा फिसलकर तेज बहाव वाले नाले में गिर गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक दर्दनाक हादसे में पुलवामा के चार वर्षीय बच्चे का शव छह दिन बाद रणबियारा नाले से बरामद कर लिया गया।

मृतक की पहचान मोहम्मद हंजाला के रूप में हुई है जो पुलवामा के टिकेन गांव का निवासी था। अधिकारियों के अनुसार 27 अप्रैल को डुबजन ब्रिज के पास खेलते समय बच्चा अचानक फिसलकर तेज बहाव वाले नाले में गिर गया था जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का शव शुक्रवार की सुबह रणबियारा नाले के डाउनस्ट्रीम हिस्से, हीरपोरा इलाके से बरामद किया गया। पिछले कई दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद यह सफलता मिली।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक गहरे हिस्सों में खोज के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। सर्च ऑपरेशन को तेज करने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया था। डोडा से आए एक अनुभवी सिविलियन रेस्क्यू वॉलंटियर ने भी इस अभियान में अहम भूमिका निभाई। इस दर्दनाक घटना से परिवार और इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

पूरे गांव में छा गया मातम
टिकेन गांव के चार वर्षीय मासूम हंजला की दर्दनाक कहानी ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। छह दिन तक चले लंबे तलाशी अभियान के बाद आखिरकार हंजला का शव बरामद हुआ लेकिन जैसे ही उसका शव घर पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। घर के अंदर और बाहर हर तरफ सन्नाटा और चीख-पुकार का माहौल था। आस-पड़ोस के लोगों की आंखों में आंसू बह रहे थे। हर कोई इस छोटे से बच्चे की असमय मौत से गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बिलखती रही, पिता खुद को संभाल नहीं पाए
हंजला के माता-पिता का हाल बेहद दर्दनाक है। मां अपने बेटे को याद कर-करके बिलख रही हैं, वहीं पिता भी खुद को संभाल नहीं पा रहे। उन्होंने भरी आवाज में कहा, हंजला मेरा बहुत प्यारा और अच्छा बेटा था। उसके बिना मैं रह नहीं पा रहा हूं। पिछले छह दिनों से उसकी कमी हर पल महसूस हो रही थी। मैं बस भगवान से यही दुआ कर रहा था कि उसका शव मुझे मिल जाए ताकि आखिरी बार उसे देख सकूं। हंजला के बिना मैं अधूरा हूं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस मासूम की मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है। परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed