फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cutt Apple Trees, Sopore, FIR Lodged

Srinagar News: सोपोर के बाग में सेब के पेड़ काटे, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Srinagar, Cutt Apple Trees, Sopore, FIR Lodged
बारामुला। सोपोर के बोहरीपोरा इलाके में एक बाग में अज्ञात लोगों ने दर्जनों सेब के पेड़ काट डाले। सोपोर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बाग के मालिक कल्बी हुसैन मीर ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई जब कुछ बदमाश बाग में घुस आए और सेब के कई पेड़ काट डाले। इनमें से कई पेड़ हाई-डेंसिटी के थे और तैयार थे। लगभग 55 पेड़ नष्ट कर दिए गए। उन्होंने इस हरकत को जान-बूझकर किया गया काम बताया और कहा कि यह बाग ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत था।

मीर ने कहा, हमें लगभग 5 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ये हाई-डेंसिटी वाले सेब के पेड़ थे और हमें इस मौसम में लगभग 800 से 900 पेटी सेब मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का आग्रह किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाग के मालिक कल्बी हुसैन मीर ने बताया कि दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed