{"_id":"69ed26e04bd897154d0330df","slug":"srinagar-congress-protest-drinking-water-issue-shopian-srinagar-news-c-264-1-sr11005-110781-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कांग्रेस का जर्जर सड़कों जल संकट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कांग्रेस का जर्जर सड़कों जल संकट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कीगाम क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई अन्य गांवों की समस्याओं को उठाया।
लोगों ने पेयजल की गंभीर कमी पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। खासकर व्यस्त समय में पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान कीगाम से पोशपोरा, नजनिनपोरा, चेक निल्ट्रेसल और आसपास के इलाकों की सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें खराब हालत में हैं जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। यात्रियों को जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई और कहा कि लंबे समय से विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है जिस कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद