फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Commisonner Municipal Corporation, Dr. Bashart Qyum, Held Meeting

Srinagar News: लंबित आवेदनों के त्वरित सत्यापन और निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, Commisonner Municipal Corporation, Dr. Bashart Qyum, Held Meeting
- एसएमसी आयुक्त ने पीएमएवाई-यू 2.0 के क्रियान्वयन की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के आयुक्त डॉ. बशारत कयूम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित आवेदनों के त्वरित सत्यापन और निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थियों के सत्यापन और उन उपायों का जायजा लिया जिनके जरिए पात्र परिवारों को बिना किसी अनावश्यक देरी के योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में आयुक्त ने विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने, प्रक्रियात्मक अड़चनों को शीघ्र हल करने और सभी पात्र आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. बशारत ने रेखांकित किया कि पीएमएवाई-यू 2.0 का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) से जुड़े वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पूरी सत्यापन प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए ताकि किसी भी पात्र नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए जिसमें जागरूकता शिविर आयोजित करना, वार्ड कार्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण में सहायता प्रदान करना और लोगों को पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों व आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करें
वार्ड अधिकारियों और सीएलटीसी विशेषज्ञों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आयुक्त ने कहा कि जमीनी स्तर पर इनकी सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है जिससे आवेदकों की शंकाओं का समाधान हो सके और ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापक जन जागरूकता और प्रभावी सहायता से ही यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed