फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CEO Shreya Singhal, Visit Lal Ded Hospital

Srinagar News: लाल देद अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Srinagar, CEO Shreya Singhal, Visit Lal Ded Hospital
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेया सिंघल ने सोमवार को लाल देद अस्पताल में विशेष गायनी व ऑन्कोलॉजी के लिए 108-बेड के अत्याधुनिक अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। यह परियोजना विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है और पीडब्ल्यूडी एंड आरएंडबी की ओर से क्रियान्वित की जा रही है। इसे भूकंप-प्रतिरोधी बेस आइसोलेशन तकनीक का उपयोग करके अनुमानित 118 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को परियोजना की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भवन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जा रहे आधुनिक अस्पताल वास्तुशिल्प मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed