{"_id":"63c632677923c45bfc04be51","slug":"srinagar-budgam-terrort-attack-army-patrolling-party-in-budgam-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budgam Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budgam Encounter: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, हथियार भी बरामद
Tue, 17 Jan 2023 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:34 AM IST
सार
कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Budgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
रविवार को बच कर भाग निकले थे आतंकी
इससे पहले रविवार को बडगाम जिले के रेडबुग मागाम इलाके में इस वर्ष की पहली मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में आतंकी चकमा देकर भाग निकलने में सफल हुए थे। शुरुआत में दोनों ओर से फायरिंग होती रही, लेकिन कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाले रखा ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। काफी देर बाद भी दूसरी तरफ से फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पता चला कि घिरे आतंकी भाग निकले।