फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Betab Valley, Pehlgam, Tourist Reached

Srinagar News: पहलगाम की प्रसिद्ध बेताब वैली में उमड़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
Srinagar, Betab Valley, Pehlgam, Tourist Reached
अनंतनाग के पहलगाम ​स्थित बेताब वैली में पर्यटक। संवाद
- हरे-भरे मैदान, देवदार के जंगल, कल-कल बहती लिद्दर नदी व बर्फ से ढके पहाड़ सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अनंतनाग। जिले के पहलगाम स्थित प्रसिद्ध बेताब वैली एक बार फिर अपनी बेमिसाल प्राकृतिक खूबसूरती के चलते पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरे-भरे मैदान, देवदार के घने जंगल, कल-कल बहती लिद्दर नदी और बर्फ से ढके पहाड़। ऐसी खूबसूरत वादी देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है।
हाल ही में हुई बर्फबारी ने इस वादी की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं जिससे यहां पहुंचने वाले पर्यटक बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण बेताब वैली को किसी जन्नत से कम नहीं बनाते। सैलानी यहां पहुंचकर न सिर्फ प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं बल्कि यादगार तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। परिवारों, नवविवाहित जोड़ों और युवाओं के लिए यह जगह खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

बेताब फिल्म की शूटिंग यहां हुई थी



बेताब वैली की लोकप्रियता में सबसे बड़ा उछाल उस समय आया जब साल 1983 में बॉलीवुड फिल्म बेताब की शूटिंग यहां हुई। फिल्म में दिखाई गई इस वादी की मनमोहक सुंदरता ने इसे रातों-रात देशभर में मशहूर कर दिया। इसी फिल्म के नाम पर इस खूबसूरत घाटी का नाम बेताब वैली पड़ा। तभी से यह स्थान कश्मीर आने वाले हर पर्यटक की पसंदीदा सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां की वादियों, बर्फ से लदे पहाड़ों और सुकून भरे माहौल का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। खासकर बर्फबारी के बाद यह इलाका और भी दिलकश हो जाता है, जहां प्रकृति का हर दृश्य किसी पोस्टकार्ड जैसा दिखाई देता है।




स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी खुशी की लहर है। होटल, टैक्सी, गाइड और स्थानीय दुकानदारों को इससे बड़ा फायदा हो रहा है। बेताब वैली आज भी कश्मीर पर्यटन की पहचान बनी हुई है। पहलगाम में आने वाला लगभग हर सैलानी इस खूबसूरत वादी का दीदार किए बिना अपनी यात्रा अधूरी मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed