फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Apni Party, Altaf Bukhari, Gave Statement

न्यायिक परीक्षाओं में असमान शॉर्टलिस्टिंग गंभीर : बुखारी

विज्ञापन
Srinagar, Apni Party, Altaf Bukhari, Gave Statement
श्रीनगर। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) मेन्स परीक्षा में उम्मीदवारों की असमान और असंतुलित शॉर्टलिस्टिंग पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने वीरवार को कहा, यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है कि कश्मीर घाटी के 124 उम्मीदवारों में से केवल 13 को सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) मेन्स परीक्षा के वाइवा वॉयस चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि शेष 111 उम्मीदवार जम्मू संभाग से हैं।
विज्ञापन


मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी के उन उम्मीदवारों ने, जिन्हें बाहर किया गया है परीक्षा परिणामों में गंभीर अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। परिणामों में दिखाई देने वाला यह स्पष्ट क्षेत्रीय असंतुलन इन चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसकी निष्पक्ष एवं निष्पक्ष जांच जरूरी है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) कटड़ा में एमबीबीएस छात्रों के मेरिट-आधारित चयन को धार्मिक आधार पर सांप्रदायिक बनाया गया। अब ऐसा लगता है कि सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) मेन्स परीक्षा भी सांप्रदायिक विचारों के अधीन की जा रही है क्योंकि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का असमान अनुपात गंभीर संदेह पैदा करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed