{"_id":"6ae4fac7ba90e95f900be9c7","slug":"srinagar-accident-qajikund-truck-hit-car-three-injured-srinagar-news-c-264-1-sr11002-117827-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: काजीगुंड में ट्रक और सेंट्रो कार की भीषण टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: काजीगुंड में ट्रक और सेंट्रो कार की भीषण टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया, भद्रवाह के रहने वाले हैं सभी पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के काज़ीगुंड इलाके में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना एक ट्रक और सेंट्रो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ट्रक और सेंट्रो कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान मोहम्मद यासीन खटाना, उनकी पत्नी जुलेखा और शफीका बानो के रूप में हुई है। ये सभी भद्रवाह के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही काज़ीगुंड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आपातकालीन अस्पताल काज़ीगुंड पहुंचाया। हालांकि, चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।