फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, 2356 Accidents, Highway, 340 Died

Srinagar News: श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर दो साल में 2,356 हादसे, 340 से ज्यादा की गई जान

विज्ञापन
Srinagar, 2356 Accidents, Highway, 340 Died
-एनएच-44 पर यातायात प्रबंधन के लिए वर्ष 2025 चुनौतीपूर्ण साल रहा : ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पिछले दो साल में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2,300 सड़क हादसों में 340 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ट्रैफिक पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1,056 सड़क हादसे हुए जिनमें 170 लोगों की जान चली गई।
इसकी तुलना में वर्ष 2024 में 1,300 हादसों में 173 लोगों की मौत हुई। 2025 के एनफोर्समेंट ब्योरा साझा करते हुए ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि साल भर में कुल 88,700 चालान जारी किए गए जिसमें 10.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से करीब तीन करोड़ रुपये वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों वाले 497 वाहन जब्त किए गए जबकि बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए साल भर विशेष एनफोर्समेंट मुहिम चलाई गईं। हाईवे के अधिकार क्षेत्र में 153 स्पेशल ड्राइव चलाई गईं जिनमें मुख्य रूप से प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल, ओवरलोडिंग और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने जैसे दिखने वाले अपराधों पर ध्यान दिया गया। वर्ष 2025 में ट्रैफिक पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह साल हाईवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। खासकर भारी बारिश के कारण रामबन और उधमपुर सहित कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस दौरान ट्रैफिक पुलिस की प्राथमिकता एनफोर्समेंट के बजाय रेगुलेशन थी जिसमें सभी उपलब्ध कर्मचारियों को यात्रियों की सुचारु आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया था। हालात सुधरने के बाद ट्रैफिक पुलिस टीमों ने नए जोश के साथ अभियान फिर से शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ जनता का सहयोग बेहतर हुआ है। इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों द्वारा नियमों का सख्ती से पालन करने से हाईवे पर सुरक्षा और बढ़ेगी। यात्रियों से अपील करते हुए ट्रैफिक विभाग ने उनसे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed